Doxab.AI के बारे में
डॉक्टर साहब।
भारत में ज़्यादातर मोहल्ले के डॉक्टर आज भी मरीज़ों की जानकारी काग़ज़ के रजिस्टर में लिखते हैं। तीन हफ़्ते पहले क्या दवा दी थी, यह जानने के लिए पन्ने पलटने पड़ते हैं - या याददाश्त पर भरोसा करना पड़ता है।
Doxab.AI उस रजिस्टर को एक आसान ऐप बना देता है: मोबाइल नंबर से मरीज़ खोजें, पिछली हर विज़िट देखें, नई विज़िट एक मिनट में लिखें और साफ़ पर्चा दें - प्रिंट करके या WhatsApp पर।
AI पावर से डॉक्टर को एक सहायक भी मिलता है जो चुने निदान के लिए पहली पसंद का इलाज, जाँचें, ख़तरे के लक्षण और हिंदी में सलाह सुझाता है - ताकि भीड़ वाली OPD में भी पर्चे सावधानी से और पूरे बनें।
हमारा विश्वास
- फ़ैसला डॉक्टर का। सॉफ़्टवेयर और AI सिर्फ़ याद रखते, सुझाते और समय बचाते हैं।
- मरीज़ का डेटा क्लिनिक और मरीज़ का है - हमारा नहीं। AI कभी मरीज़ों के नाम या नंबर नहीं देखता।
- यह ₹8,000 के फ़ोन पर, हिंदी में, एक हाथ से चलना चाहिए।
Doxab.AI को Vegavaan Info Solutions Pvt. Ltd. बनाती और चलाती है। Faridabad, Haryana, India.